बैतूल में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, बाहर से लड़कियों को बुला कर चल रहा था धंधा
बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में सेक्स रैकेट की सरगना भी शामिल है। पकड़ी गई दो अन्य महिलाओं में एक भोपाल और दूसरी मंदसौर की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर इलाके में पुलिस को देह व्यापार की शिकायतें कई बार मिल चुकी थीं। इसी आधार पर रविवार रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने अड्डा संचालित करने वाली महिला के साथ देह व्यापार में शामिल 2 महिला और एक युवक को मौके से संदिग्ध अवस्था मे पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई और एक व्यक्ति को पैसे लेकर अड्डे पर भेजा। जैसे ही इस व्यक्ति ने इशारा किया, वैसे ही पुलिस की टीम अड्डे पर पहुंच गई। अड्डा चलाने वाली महिला बाहर के कमरे में बैठी थी। पीछे के कमरे में सलमान नाम का युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। एसडीओपी पल्लवी गौर का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर पहुंचे तो अड्डा संचालित करने वाली महिला सामने के कमरे में और अंदर के कमरे में एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में युवक को पकड़ा है। अड्डे से एक अन्य महिला भी पकड़ी गई। देह व्यापार में पकड़ी गई महिलाओं में एक मंदसौर ओर दूसरी भोपाल की है। भोपाल की महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों महिलाओं और सलमान के खिलाफ अनैतिक व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3skujUS
via IFTTT