Top Story

अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही अब देखिए भव्य राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु अब राम मंदिर निर्माण साइट की झलक भी देख सकेंगे। ने रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले रास्ते पर 15 फीट चौड़ी लोहे की जाली लगा दी है, जिससे यात्री निर्माण कार्य को देख सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का गर्भ गृह 2023 तक श्रद्धालुओं के पूजा करने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके बाद रामलला की पूजा की जा सकेगी। यह ट्रस्ट ही राम मंदिर के निर्माण और मैनेजमेंट का सारा कार्य देख रहा है। पूरे 70 एकड़ परिसर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होगा। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। एक साल पहले 5 अगस्त के दिन ही यहां भूमिपूजन का कार्य संपन्न हुआ था। मंदिर की नींव का काम रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट तकनीक से चल रहा है। एक लाख 20 हजार स्क्वैर फीट एरिया में 40 से 45 लेयर्स बिछाई जाएंगी।


from https://ift.tt/3yAwxSv https://ift.tt/2EvLuLS