जामनगर में लैंड करते ही लगे भारत माता की जय के नारे, काबुल से भारतीयों को लेकर गुजरात पहुंचा एयरफोर्स का प्लेन
नई दिल्ली अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद खराब होते हालात के बीच भारत अपने फंसे नागरिकों को निकालने में लगा हुआ है। इस क्रम में इंडियन एयरफोर्स का सी-17 विमान 120 भारतीय नागरिकों को लेकर गुजरात पहुंचा। वापस लौटने वालों में भारतीय राजदूत आर. टंडन, दूतावास के कर्मचारी समेत आईटीबीपी के जवान भी शामिल हैं। एयरफोर्स के इस विमान की गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। विमान को काबुल से लौटने में 3.30 घंटे का समय लगा। विमान यहां फ्यूल लेने के लिए लैंड हुआ। विमान इसके बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। लोगों के चेहरे पर साफ झलक रही थी खुशी इससे पहले विमान के जामनगर में लैंडिंग के बाद उसमें सवार लोगों ने राहत की सांस ली। अपने देश पहुंचने के बाद लोगों ने पूरे जोश के साथ विमान के अंदर ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। संबंधित विडियों लोगों के चेहरे पर संकटग्रस्त अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने का संतोष के साथ ही खुशी साफ रूप से नजर आ रही थी। एयरफोर्स ने भेजे थे दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत वहां के अन्य इलाकों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों को भेजा गया था। इनमें से एक ने रविवार रात उड़ान भरी और काबुल से कुछ यात्रियों को लेकर सोमवार सुबह भारत पहुंचा। दूसरा विमान ने मंगलवार सुबह काबुल से करीब 130 लोगों को लेकर उड़ान भरी। यह विमान गुजरात के जामनगर में फ्यूल लेने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचेगा। काबुल के हालात पर सरकार की नजरविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत काबुल में हालात पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाएगा। बागची ने ट्वीट किया कि मौजूदा हालात के मद्देनजर, यह फैसला किया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को तत्काल भारत लाया जाएगा।
from https://ift.tt/3maQMTu https://ift.tt/2EvLuLS