मंडला में सुसाइड करने के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ गया नाबालिग, मां की डांट से था नाराज
मंडला मध्य प्रदेश के मंडला में सोमवार की देर रात एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर की सतर्कता से एक नाबालिग लड़के की जान बच गई। लड़का आत्महत्या करने के इरादे से रपटा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। सिविल ड्रेस में प्लाटून कमांडर ने वहां पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। 13 वर्षीय बालक नर्मदा नदी के रपटा पुल पर आत्महत्या करने के मकसद से पहुंचा था। बच्चे के पीछे-पीछे उसके परिजन भी वहां तक पहुंच गए। लड़का पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और जोर-जोर से कहने लगा अगर कि उसके पास कोई आया तो वह नदी में कूद कर जान दे देगा। परिजन चाहकर भी उसके पास तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उसकी इसकी जानकारी एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते को दी। जानकारी मिलते ही हेमराज परस्ते और सैनिक देवेन्द्र जंघेला सिविल ड्रेस में पुल पर टहलते हुए गए और बच्चे को पकड़ लिया। उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक लड़का मंडला थाने क्षेत्र के चूना भट्टा का है। सोमवार रात वह अपने घर देर से पंहुचा था जिस पर मां ने उसे डांट लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर वह नर्मदा नदी के रपटा घाट के पर बने बड़े पुल की रेलिंग से कूदने की कोशिश करने लगा।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3lRLE6g
via IFTTT