Top Story

इंदौर में जहरीली शराब ने ली एएसआई की जान? अचानक हुई मौत पर उठ रहे सवाल

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बढ़ते आंकड़े के बीच एक एएसआई की अचानक मौत से भ्रम पैदा हो गया है। हीरानगर थाने में पदस्थ एएसआई अजय सिंह कुशवाहा की मौत के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत भी जहरीली शराब पीने से हुई है। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जहरीली शराब के कहर से हुई हालिया मौतों के बीच इंदौर के हीरानगर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा का सोमवार रात को निधन हो गया। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर मृत्यु के संबंध में जहरीली शराब की भ्रामक सूचना फैल गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस अपने ही महकमे के कर्मचारी की मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रही है। एएसआई अजय सिंह कुशवाहा की अचानक मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। उज्जैन निवासी अजय सिंह कुशवाहा पिछले दो दिनों से अवकाश पर थे। रविवार रात को सोने के बाद सुबह वो उठ नहीं सके। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को उन्हें शराब की दुकान पर देखा गया था। इसके चलते ही जहरीली शराब से उनकी मौत को लेकर भ्रम फैल गया। उनकी मौत का पता चलते ही परिजनों को सूचना दी गई गई। मृतक के भाई अभयसिंह कुशवाहा की माने तो फिलहाल उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके भाई की मौत कैसे और किन परिस्थितियों के चलते हुई है। पुलिस के आला अधिकारी भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2VN2OaB
via IFTTT