सरकारी केंद्रों पर नहीं मिल रहा हो टीका तो भोपाल के इन प्राइवेट अस्पतालों में भी है ऑप्शन, ऐसे बुक करें स्लॉट
भोपाल एमपी (MP Covid Vaccine Update) में कई जगहों से वैक्सीन की किल्लत की खबरें आ रही हैं। वैक्सीन नहीं होने की वजह से कई शहरों में सरकारी केंद्रों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। साथ ही लोगों को स्लॉट भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में जो लोग सक्षम हैं, वह प्राइवेट अस्पतालों में जाकर भी भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। राजधानी भोपाल के कई प्राइवेट अस्पतालों हो वैक्सीनेशन हो रहा है। वहां अभी स्लॉट भी मिल रहे हैं। वहीं, भोपाल के अस्पतालों में वैक्सीन के अलग-अलग रेट हैं। प्राइवेट अस्पतालों में कोविशिल्ड और कोवैक्सिन लग रहा है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन का अलग-अलग रेट हैं। भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में टीका मिल रहा है। यहां लोगों के लिए कोविशील्ड है। एक डोज के लिए यहां आपको 750 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही दूसरे अस्पतालों में भी वैक्सीन लग रहे हैं। वहीं, भोपाल के रोशन अस्पताल में कोविशील्ड लग रहा है, यहां एक डोज के लिए 780 रुपये देने होंगे। हजेला अस्पताल में भी कोविशील्ड लग रहा है। अनंतश्री अस्पताल में भी कोविशील्ड मिल रहा है। श्री सिद्धि विनायक अस्पताल में भी कोविशील्ड उपलब्ध है। भोपाल केयर अस्पताल में कोविशील्ड मिल रहा है। नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में भी कोविशील्ड मिल रहा है। नेशनल अस्पताल में भी कोविशील्ड मिल रहा है। इन सभी अस्पतालों में आपको कोविशील्ड के लिए 780 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही पीपुल्स मेडिकल कॉलेज और मिरॉकल अस्पताल में कोवैक्सिन लग रहा है। कोवैक्सिन के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। कोवैक्सिन के लिए भोपाल के अस्पताल 1200 से लेकर 1260 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। वहीं, भोपाल के नोबल अस्पताल में कुछ दिन पहले तक स्पूतनिक वी मिल रहा था। हालांकि कोविन वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता अभी नहीं दिख रही है। गौरतलब है कि प्राइवेट अस्पताल में भी आपको टीका लगवाने के लिए कोविन वेबसाइट के जरिए ही जाना होगा। कोविन पर जाने के बाद आपको पेड ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद स्लॉट बुक करवाना पड़ेगा। यहां आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3lRNVys
via IFTTT