पत्नी पर शक, सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, खुद थाने पहुंचकर दी जानकारी
जबलपुर पत्नी पर शक के बाद जबलपुर में एक पति () ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसने पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार दिया है। हत्या के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके बताए स्थान पर पहुंची और मौके से पत्नी का शव बरामद किया है। घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिया की है। बताया जाता है कि भीकम मेहरा की बेटी आरती का विवाह लगभग सात साल पूर्व ग्राम बोरिया निवासी उमेश उर्फ पिंकेश झारिया से हुआ था। दामाद उमेश हमेशा उसकी बेटी आरती के चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट करता था। मंगलवार को भी बेटी आरती के साथ दामाद ने मारपीट की थी, जिसकी जानकारी बेटी ने लगभग साढ़े ग्यारह बजे पिता को दी और अपने साथ लेकर जाने को बोली। पिता भीकम लगभग तीन बजे के बाद आरती के घर बोरिया पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी अपने घर के पीछे वाले कमरे में चोटग्रस्त हालत में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसकी गर्दन में चोट थी। उसके दामाद उमेश उर्फ पिंकेश ने चरित्र संदेह पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेटी आरती की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त करते हुए आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना के समय इकलौता बेटा बाहर खेल रहा था। गांव में भी घटना के दहशत का माहौल है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3lTKx6o
via IFTTT