Top Story

22 का लड़का, 15 की लड़की.. तीन साल बाद कोर्ट ने रेप के आरोप से किया बरी.. पढ़िए इस प्यार की अजब कहानी


इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवा जोड़े की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। नाबालिग लड़की के घर से भागने से शुरू हुई प्रेम कहानी अदालत की चौखट तक पहुंची, लेकिन युवक पर के तहत कार्रवाई करने से इनकार कर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। की इंदौर बेंच ने अपने फैसले में कहा कि लड़की अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और अच्छी तरह जानती थी कि वह क्या कर रही है।

 इसलिए, लड़के के खिलाफ रेप का मामला साबित नहीं होता। मामले की शुरुआत नवंबर, 2018 में हुई थी जब लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। उस समय उसकी उम्र केवल 15 साल थी। लड़की के पिता ने माहिदपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब तीन साल बाद जुलाई, 2021 में वह सूरत से मिली जहां वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इस दौरान वह एक बच्चे को भी जन्म दे चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया और युवती को अपने साथ लेकर आ गई।

 पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि युवक झूठा वादा कर उसे अपने साथ सूरत लेकर आया और उसके साथ शारीरिक रिश्ते बना लिए। अपने फैसले में हाई कोर्ट ने कहा कि घर से भागने के समय युवती की उम्र केवल 15 साल थी, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। युवती लगातार उसके साथ रह रही थी और बच्चे को भी जन्म दिया।

 यह नहीं कहा जा सकता कि उसे यह नहीं पता था कि वह क्या कर रही है। कोर्ट ने युवक को रेप के आरोप से बरी करते हुए एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी। युवक 30 जुलाई से पुलिस की हिरासत में था और उसके खिलाफ अपहरण तथा दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3nJ4A8l
via IFTTT