Top Story

सीबीआई से हूं, सोने की चेन दिखाओ, एंट्री करनी है... गोल्ड लेकर कंकड़ और पत्थर थमा गए




रीवा

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठगी की वारदात का एक अनोखा तरीका सामने आया है। ठग गिरोह ने खुद को सीबीआई अफसर () बताकर एंट्री करने के बहाने सोने की चेन लेकर पीड़ितों को नकली चेन थमा दिया। इसके बाद फरार हो गए हैं। दोनों ही घटना को लेकर पीड़ियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, रीवा जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूमने लगे हैं।


 अज्ञात बदमाशों ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीबीआई अफसर बनकर ठगी की है। बताया जा रहा है कि जिले में एक नया ठग गिरोह सक्रिय हो गया है जो अनोखे अंदाज में यह काम कर रहा है। इसे लेकर शहर के समान और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से सीबीआई अफसर बनकर सोने की चेन की एंट्री करने के बहाने असली चेन ले ली गई। ठग गिरोह ने महिला को नकली चेन थमा दी है।



 इसी तरह से सामान थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ वारदात को अंजाम दी गई है। पुलिस की माने तो ठग गिरोह पहले तो लोगों को जिले में हो रही चेन स्नैचिंग की वारदात के बारे में अवगत कराते है। इसके बाद कहते हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हम सोने की चेन की एंट्री कर रहे हैं। इनके झांसे में आकर लोग सोने की सामाग्री एंट्री के लिए लेकर आते हैं। इसके बाद आरोपी उसे बदलकर पीड़ितों को नकली सोने की चेन दे देते हैं। जब लोगों को इसके बारे में पता चलता है, तब तक ये लोग फरार हो जाते हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2XfhP61
via IFTTT