Indore Market News: विदेश से अगले महीने पहुंचेगी तुवर की खेप, मूंग-काबुली में गिरावट

Indore Market News: महाराष्ट्र में भारी बारिश से तुवर की फसल को भारी नुकसान आंका जा रहा है। दक्षिण की बारिश भी दलहन उत्पादन की स्थिति को कमजोर कर रही है। हालांकि स्थानीय मंडी में तुवर में छुटपुट ग्राहकी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। इस बीच खबरें आ रही है कि अगले महीने तक भारतीय बंदरगाहों पर मोजांबिक से तुवर की बड़ी खेप पहुंच रही है। तुवर के दो जहाजों का कंसाइनमेंट निकल चुका है। 9 से 15 अक्टूबर के बीच दोनों जहाजों के मुंबई बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।
सरकार ने दलहन की कमी को भांपकर ही दलहन के आयात की अनुमति जारी की थी। ऐसे में विदेेशी तुवर की आवक के संकेत और बाजार में फिलहाल घटी उपभोक्ता मांग बारिश से हो रहे फसलों के नुकसान के बावजूद तुवर के दामों की तेजी को रोके हुए हैं।
इंदौर मंडी में बुधवार को तुवर महाराष्ट्र सफेद 6600-6700 और निमाड़ी तुवर ऊपर में 100 रुपये कमजोर होकर 5500-6400 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। डालर चने में निर्यातकों की खरीदी बेहद कमजोर होने के साथ लोकल डिमांड का भी अभाव रहने से भाव में 100 रुपये की गिरावट रही। इंदौर मंडी में डालर चना घटकर नीचे में 8000 ऊपर में 9200 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
दलहन के दाम- चना 5250-5300, विशाल चना 5100 से 5150, मसूर 7350-7400, तुवर महाराष्ट्र सफेद 6600 से 6700, तुवर कर्नाटक 6800 से 6900, तुवर निमाड़ी 5500 से 6400, मूंग 6800 से 7000, एवरेज 6100 से 6500, उड़द बेस्ट बोल्ड 7100 से 7300, नया उड़द 5000 से 6000, मीडियम 5500 से 6500 रुपये क्विंटल।
दालों के दाम- चना दाल 6050 से 6250, मीडियम 6350 से 6450, बोल्ड 6550 से 6650, मसूर दाल मीडियम 8250 से 8450, बोल्ड 8550 से 8650, तुवर दाल सवा नंबर 8500 से 8600, फूल 8700 से 8800, बेस्ट तुवर दाल 8900 से 9100, नई तुवर तुवर दाल 9200 से 9600, मूंग दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, मूंग मोगर 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9900 से 10100, बोल्ड 10200 से 10400 रुपये।
काबुली चना (42-44) 9350, (44-46) 9200, (58-60) 9000, (60-62) 8900 रुपये।
इंदौर चावल भाव
इंदौर। उत्पादन केंद्रों पर तेेजी के बावजूद इंदौर मंडी में चावल के भाव में अभी स्थिरता है। नया माल आते ही लंबे चावलों में तेजी की उम्मीद है। जबकि परमल क्वालिटी में नरमी आ सकती है। दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6500, बासमती सेला 5000 से 7000, मोगरा 3500 से 5500, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7000, राजभोग 6000, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3400 से 3900 रुपये क्विंटल बिका।