Admission In Indore: बीकाम-एमसीए सहित तीन एमटेक कोर्स फुल, काउंसिलिंग अंतिम दिन आज

Admission In Indore: कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की काउंसिलिंग के चौथे दिन यूजी कोर्स में प्रवेश हुए। गुप सी वाले पांच कोर्स में विद्यार्थियों की दिलचस्पी अधिक रही। अनारक्षित सीटें आवंटित की गई, जिसमें बीफार्मा, एमसीए और तीन एमटेक कोर्स फुल हो गया, जबकि अन्य कोर्स में छात्र-छात्राओं की थोड़ी कम रूचि रही। जबकि साइंस विषय वाले कोर्स की 20 प्रतिशत सीटें रिक्त है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (देअवीवी) की काउंसिलिंग का मंगलवार को अंतिम दिन है।
14 कोर्स में प्रवेश के लिए ग्रुप सी की अनारक्षित सीटें सोमवार से आवंटित की गई। 540 सीटों के लिए 600 विद्यार्थी आए थे। फिजिक्स, इलेक्ट्रोनिक्स, मैथ्स, हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स विद्यार्थियों की दूसरी पसंद रहे। बीएससी इलेक्ट्रोनिक मीडिया, बीएससी फिजिक्स आनर्स में एसटी-एससी ओबीसी की सीटें फुल हो गई है। मंगलवार को काउंसिलिंग के अंतिम दिन मात्र 100 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बुलाया है।
निजी कालेज में गरबा कराने पर हंगामा, केस दर्ज
गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित आक्सफोर्ड कालेज में रुपये लेकर गरबा करवाया जा रहा था। साथ ही गरबे में वर्ग विशेष के चार लड़के भी पहुंचे थे। सूचना मिली तो हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। संगठन की शिकायत पर चारों लड़कों को थाने भिजवाया और कालेज के अक्षय तिवारी के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया।