Top Story

Gold and Silver Price in MP: मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में यह है सोने और चांदी का रेट



Gold and Silver Price in MP: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डालर कमजोर होने के साथ देश में सोना भी सस्ता होता है क्योंकि आयात मूल्य में कमी आता है। इंदौर सराफा बाजार में ग्राहकी का दौर भी शुरू हो चुका है, इससे भी दाम सुधर रहे हैं। इंदौर में सोना सुधरकर 48350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दुनिया के सबसे बड़े सोना एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर सोना ट्रस्ट की होल्डिंग्स पिछले सप्ताह घटकर 985.05 टन रही।

 चांदी में अपेक्षित लेवाली नहीं होने और अंतरराष्ट्रीय बुलियन चांदी वायदा भी टूटने के कारण घरेलू बाजार में भी मंदी रही। इंदौर में चांदी घटकर 62900 रुपये प्रति किलो रह गई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना 1761 नीचे में 1 7 5 0 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.82 नीचे में 22.54 डालर प्रति औंस रहा।

बंद भाव : सोना केडबरी-रवा 48350 सोना (आरटीजीएस) 48225 सोना 22 कैरेट (91.60) 44170 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना केडबरी रवा 48300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 62900 चांदी कच्ची 62975 चांदी (आरटीजीएस) 62600 रु. प्रति किलो रह गई। शनिवार को चांदी चौरसा 63000 रुपये पर बंद हुई थी।


आनंद ज्वेल्स भाव : सोना 24 कैरेट 47269, सोना कैडबरी 47033, 22 कैरेट 43298, 18 कैरेट 35452 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)।

रतलाम सराफा : चांदी चौरसा 62400, टंच 62500, सोना स्टैंडर्ड 48300 रवा 48250 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

उज्जैन सराफा : सोना स्टैंडर्ड 48400, सोना रवा 48300, चांदी पाट 63000, चांदी टंच 62900, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

बंद भाव : सोना केडबरी-रवा 48350 सोना (आरटीजीएस) 48225 सोना 22 कैरेट (91.60) 44170 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना केडबरी रवा 48300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 62900 चांदी कच्ची 62975



from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : indore https://ift.tt/3v36wtT