IMA: अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही डा. स्थापक ने जताई चिंता, बोले-चिकित्सा पेशे में आई विश्वास की कमी

जबलपुर,कोविड-19 के दौरान कतिपय लोगों की वजह से चिकित्सा पेशे में आई विश्वास की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. पवन स्थापक ने आइएमए अध्यक्ष (वर्ष 2021-22) का पदभार ग्रहण करने के दौरान कही। डा. स्थापक ने कहा कि आइएमए द्वारा बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों का निश्शुल्क इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति व संभागायुक्त बी चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों का सहयोग प्रशंसनीय रहा है।
ऐसे समय जब लोग अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहे थे तब जान जोखिम में डालकर चिकित्सकों ने सेवा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डा. स्थापक की अगुवाई में आइएमए की नवगठित कार्यकारिणी बेहतर कार्य करेगी। इस दौरान आइएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. पीके नेमा ने नई टीम पर भरोसा जताया।
आइएमए की नई कार्यकारिणी में शामिल डा. रूप मांडवे, डा. राहुल शुक्ला, डा. विवेक दीवान, डा. ब्रजेश चौधरी, डा. विजय प्रताप सिंह, डा. नचिकेत, डा. अविजित, डा. पुष्पराज पटेल, डा. वीरेंद्र भारद्वाज, डा. संगीता श्रीवास्तव, डा. राजीव सक्सेना, डा. नीरज सेठी ने भी शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम में डा. राकेश पाठक, डा. अनिल ठाकुर, डा. अरविंद जैन, डा. ब्रजेश अग्रवाल, डा. विनोद बाबू ताम्रकार, डा. समीर हर्षे, डा. अखिल श्रीवास्तव, डा. गोपाल तीर्थनी, डा. सुनील बहल, डा. मुकेश श्रीवास्तव, डा. हर्णे, डा. संजय नागराज, डा. जतिन धीरावाणी, डा. तिवारी, अनुपमा स्थापक, डा. अर्पिता स्थापक दुबे, डा. आयुष टंडन, डा. सोनिया टंडन, डा. मुकेश निगम आदि मौजूद रहे।
https://ift.tt/3v2pP6E https://ift.tt/3lXpVZ7