LHB Rake Indore: अब इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी एलएचबी रैक से चलेगी

LHB Rake Indore । रेलवे अब इंदौर-पटना एक्सप्रेस को भी एलएचबी (लिंक हाफमन बुश) तकनीक से बने कोचों से चलाएगा। पटना एक्सप्रेस के लिए रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे को दो रैक अलाट कर दिए हैं, जिसमें से एक रैक इंदौर आ गया है और दूसरा उन्हेल में खड़ा है। रेल अधिकारियों ने बताया कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस को 18 अक्टूबर से एलएचबी रैक से चलाने की तैयारी है।
पिछले दिनों इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को रेलवे ने एलएचबी रैक से चलाने की शुरुआत की थी। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही इंदौर-पटना एक्सप्रेस को भी एलएचबी रैक मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि रविवार को एक रैक इंदौर आ गया और एक दिन उसे इंदौर रेलवे यार्ड में जांच कर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भेज दिया गया। दूसरा रैक भी जल्द इंदौर आने की संभावना है और इंदौर आने के बाद उसका भी इंदौर यार्ड में मेंटेनेंस किया जाएगा।
रैक में सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर के अलावा दीनदयालु कोच भी भेजे गए हैं। इंदौर-पटना एक्सप्रेस अत्यधिक यात्री दबाव वाली ट्रेन है। इसकी हर श्रेणी में सालभर कन्फर्म रिजर्वेशन मिलने में यात्रियों को परेशानी होती है। एलएचबी कोच ज्यादा यात्री क्षमता वाले होते हैं, इसलिए परंपरागत रैक की तुलना में उसकी हर श्रेणी में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।
अब चुनिंदा ट्रेनें ही बाकी
जीएम की बैठक के लिए सांसदों से मांगे गए सवाल
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) आलोक कंसल जल्द ही रतलाम रेल मंडल के सांसदों के साथ सालाना बैठक करेंगेे। इसके लिए मुख्यालय द्वारा मंडल से संबंधित सांसदों से सवाल मांगे गए हैं। बैठक में सिलसिलेवार ढंग से जीएम और अन्य अफसर सवालों के जवाब देंगे। सांसद बैठक में विभिन्न रेल सुविधाओं को लेकर मांगें भी करेंगे। बैठक अक्टूबर अंत तक वर्चुअली होने की संभावना है।