महाकाल मंदिर में रील बनाने वाली महिला पर केस दर्ज, माफी पर भी नहीं मिली राहत
उज्जैन महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir News Update) में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाली महिला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर उज्जैन पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद रील बनाने वाली महिला मनीषा रोशन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महिला ने फिल्मी गानों पर महाकाल मंदिर के अंदर डांस किया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। उज्जैन के महाकाल थाना ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस जल्द ही महिला को पूछताछ के लिए बुला सकती है। महिला ने महाकाल मंदिर के अंदर पिलरों के पास फिल्मी गानों पर डांस की थी। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। साथ ही मंदिर के पुजारी भी इसका विरोध कर रहे थे। मंदिर के पुजारियों का कहना था कि यह धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश है।
सोमवार को प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा था कि प्रदेश में धार्मिक स्थानों पर वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महिला के वीडियो की घटना पर एसपी उज्जैन को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि विवाद के बाद महिला ने इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट कर दिया था। साथ ही उसने वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी। मगर माफी के बाद भी महिला को राहत नहीं मिली है। पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है।
from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/3oTMnpi
via IFTTT