Top Story

Nagar Nigam Jabalpur: एक वार्ड ऐसा भी जहां न चलने के लिए ढंग की सड़क न पीने काे साफ पानी

 

जबलपुर,  नगर निगम में शामिल एक वार्ड ऐसा भी जहां के नागरिक 10 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। नागरिकों के लिए चलने के लिए न तो ढंग की सड़क हैं न ही पीने के लिए साफ पानी मिल रहा हैै। सफाई व्यवस्था भी राम भरोसे ही चल रही है। दरअसल नगर निगम के जोन क्रंमाक 15 सुहागी के अंतगर्त आने वाले वार्ड क्रंमाक 72 दादा ठनठन पाल के नागरिकों का आरोप है कि कचनार सिअी के फेस टू श्रीराम पार्क के आस-पास के आस-पास रह रहे नागरिक नर्क सा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विकास अब तक यहां पहुंचा ही नही है।


कच्ची सड़क में पानी के डबरे: क्षेत्र के कुंअरमन राय, दीपक ठाकुर, आयुष पाटीदार आदि नागरिकों ने बताया कि कचनार सिटी के फेस टू श्री राम पार्क के आसपास रहने वाले नागरिकों का एक- एक कदम चलना दूभर हो गया है। क्योंकि यहां सड़क अब तक नहीं बनाई गई है। पानी भरी कच्ची सड़क से ही निकलना पड़ रहा है। सड़क में पानी के डबरे भरे हुए हैं। जिसमें मच्छरों की फौज तैयार हो रही है। जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।


पीने का पानी तक नहीं: क्षेत्र में पीने का साफ पानी भी नहीं मिल रहा है। यहां नल-जल योजना पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी है। साफ व्यवस्था भी राम भरोसे ही है। पहले ग्राम पंचायत में कुछ हद तक व्यवस्थाएं दुरूस्थ थी। लेकिन जब से नगर निगम में शामिल हुए हैं एक के बाद एक व्यवस्थाएं चौपट होती चली गई है।


प्रशासक राज में भी बदहाली: क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहले क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत करने पर उनका निराकरण हो जाता था। लेकिन अब प्रशासक राज में नगर निगम से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। पूर्व पार्षद भी यह कहकर टाल रहे कि प्रशासकराज में वे भी कुछ नहीं कर सकते हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने नगर निगम प्रशासक, निगमायुक्त व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की है।


https://ift.tt/3DBP6YB https://ift.tt/3lXpVZ7