Top Story

Jabalpur News: शारदा कालोनी में कचरे का अंबार, दुर्गंध से रहवासी हलकान



जबलपुर,  न्यू कंचनपुर अंतर्गत आने वाली शारदा कालोनी के रहवासी कचरा, गंदगी से परेशान हैं। सफाई कर्मचारी कालोनी में घरों के आस-पास कचरे को डंप किया जा रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से नागरिक खुलकर सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि कालोनी में न तो ठीक से सफाई हो रही है न कचरे का उठाव हो रहा है। सफाई कर्मी मनमाने तरीके से झाडू लगाते हैं और कचरे को एक जगह एकत्र कर छोड़ देते हैं। उसे उठाने कचरा गाड़ी भी नहीं आती। न्यू कंचनपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।


मवेशी, जानवर फैला देते हैं कचरा: क्षेत्रीयजनों ने बताया कि एक जगह कचरा एकत्र किए जाने से कई जगह कूड़ाघर बन गया है। जहां मवेशी व जानवर पहुंच कर कचरे ाको बिखरा देते हैं जो पूरी सड़क में बिखर जाता है। नालियों में समा जाता है। नागरिक बताते हैं कि यहां नालियों की सफाई हुए भी अरसा गुजर गया। सफाई कर्मी झाडू तो लगाते हैं नाले-नालियों का साफ नहीं करते। गंदगी से पटी नालियों को क्षेत्रीय वासी ही अपने स्तर पर साफ कराते हैं।


क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत: क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि शोभापुर से जुड़ा न्यू कंचनपुर तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। नगर निगम को यहां की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नागरिक कई बार नगर निगम को समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं आ रहा हैं।


क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। कचरा गाड़ी नहीं आती है। सफाई कर्मी झाडू लगाने के बाद एक जगह पर कचरा डंप कर चले जाते हैं। उसे उठवाया नहीं जा रहा है।


न्यू कंचनपुर में नालियां साफ नहीं हो रही हैं। पूरी नालियां चोक पड़ी है। सफाई व्यवस्था में काफी सुधार की जरूरत है। यदि ऐसा ही रहा तो परेशानी बढ़ जाएगी।

https://ift.tt/2YKerR2 https://ift.tt/3lXpVZ7