Top Story

Navratri 2021: आज से आदिशक्‍ति की भक्ति की रमे भक्त, जानिए नवरात्र में किस दिन कौन-से शुभ योग में होगी मां जगदंबा की आराधना



Navratri 2021: भोपाल, आज से घट स्थापना के साथ शारदेय नवरात्र शुरू हो गए हैं। अगले आठ दिन तक नवरात्र का उत्साह रहेगा। पहले दिन तमाम श्रद्धालु मां शैलपुत्री की पूजा कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों का तांता लगा है। प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन में ढील दिए जाने बाद शहर में लगभग 500 स्थानों पर मातारानी की प्रतिमाएं विराजित होंगी। इस बार एक तिथि क्षय होने से नवरात्र आठ दिन की रहेगी।

आज आश्विन शुक्ल पक्ष एकम से नवरात्र प्रारंभ हुए हैं और दुर्गा महानवमी 14 अक्टूबर गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि गुरु ज्ञान व बुद्धि के देवता हैं। वे देवताओं के भी गुरु हैं। ऐसे में गुरुवार को नवरात्र का शुरू होना शुभ फल प्रदान करता है। ऐसा संयोग कम ही बनता है। नवरात्र में वस्त्र, आभूषण, वाहन खरीदना और गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है। यूं तो आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का प्रारंभ छह अक्टूबर बुधवार शाम 4:34 बजे से हो गया है। यह तिथि आज दोपहर 1:46 बजे तक रहेगी।

 उदया तिथि सात अक्टूबर गुरुवार के दिन होने के कारण शारदेय नवरात्र का प्रारंभ आज से ही माना जा रहा है। इसी दिन सुबह घटस्थापन कर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना शुरू की गई है। तृतीया तिथि एवं चतुर्थी शनिवार के दिन होने के कारण चतुर्थी तिथि का क्षय हो गया है, इसलिए इस बार आठ दिन का नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। नवरात्र के आठ में से छह दिन रवियोग घटित हो रहा है। नवरात्र के दौरान आठ, नौ, 10, 11 12, 14 अक्टूबर को रवियोग घटित हो रहा है। साथ ही 13 अक्टूबर को श्री वत्सय योग रहेगा।

नवरात्र में देवी की आराधना और योग

सात अक्टूबर गुरुवार : एकम तिथि को मां शैल पुत्री की पूजा। चर योग

आठ अक्टूबर शुक्रवार : द्वितीया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा रवि योग।

नौ अक्टूबर-शनिवार : तृतीया व चतुर्थी तिथि पर मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा होगी। रवि योग।

10 अक्टूबर-रविवार : पंचमी को मां स्कंदमाता की पूजा। रवि योग।
11 अक्टूबर सोमवार : षष्टी को मां कात्यायनी की पूजा होगी। रवि योग।

12 अक्टूबर मंगलवार : सप्तमी को कालरात्रि की पूजा। रवि योग।

13 अक्टूबर बुधवार : अष्टमी को महागौरी की पूजा। श्री वत्सय योग।

14 अक्टूबर गुरुवार : महानवमी पर सिद्धिदात्री की पूजा नवमी पूजन।



from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/2YsEXxR