Social Programme : आजादी के अमृत महोत्सव पर किया सम्मान

जबलपुर, दिगंबर जैन महासमिति जबलपुर संभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सुभाष थालावाले मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष डीजी जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 96 वर्षीय कोमलचंद जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.वीरचंंद वंशगोपाल की 93 वर्षीय पत्नी क्षमा वंशगोपाल भी मौजूद रहीं।
युवाओं को राष्ट्रधर्म क पालन करने कहा : अतिथियों के सम्मान के बाद अध्यक्ष संजय कटंगहा ने महासमिति की जानकारी दी। संरक्षक सुबोध चौधरी ने आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व को बताया। संभागीय अध्यक्ष केसी जैन ने अपनी बात रखी। संभागीय अध्यक्ष डीसी जैन ने स्वतंत्रता संग्राम में जैन समाज द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी दी। साथ ही नई पीढ़ी को आह्वान किया कि वे राष्ट्रधर्म का पालन करें और हमारेे पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि मप्र से आठ शहीदों में से एक जबलपुर से था। शहर के 108 परिवारों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 40 परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। सभी स्वजनों को सम्मान अलंकरण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पुस्तकों में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनके योगदान की विस्तार से जानकारी सभी के सामने दी गई।
निवृतमान अध्यक्ष डा. विमल कुमार ने सम्मान अलंकरण पत्र का वाचन किया। सुभाष थालावाले ने अपनी बात रखी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरफ से अरुण जैन ने इस आयोजन के लिए महासमिति को धन्यवाद दिया। डा. ज्योति जैन ने आभार प्रकट किया। महामंत्री अशोक सिंघई ने कार्यक्रम का संचालन किया।