Top Story

Today in Bhopal: भोपाल शहर में 12 अक्‍टूबर को क्‍या हैं खास कार्यक्रम, कहां-कहां होगी बिजली कटौती, जानिए यहां



Today In Bhopal  शहर में अब रचनात्मक तथा व्यावसायिक गतिविधियों का सिलसिला फिर से शुरू हो चुका है। लोग भी घूमने के लिए बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अब भी भोपाल में कोरोना के रोज इक्‍का-दुक्‍का नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्‍य करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर चलें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें। यहां हम आपको मंगलवार 12 अक्‍टूबर को शहर में होने वाले चुनिंदा कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।

रामलीला उत्‍सव - मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय की ओर से रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर नवरात्र के मौके पर रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। उत्सव के अवसर पर वनवासी लीला नाट्य आलेख की कथा आधारित 50 चित्रों की प्रदर्शनी भी संयोजित की गई है, जिसमें दर्शक इन लीला प्रसंगों को विस्तार से देख सकते हैं।

धार्मिक अनुष्‍ठान : लालघाटी नंदीश्वर जिनालय में श्री समवशरण महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ सुबह नौ बजे से शुरू होगा

श्रद्धांजलि : डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बाणगंगा चौराहे पर सुबह 10 बजे उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

प्रदर्शनी : मप्र जनजातीय संग्रहालय की प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के युवा चित्रकार कौशल प्रसाद तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत गुजरात का परंपपरिक चरखा रोटियो का प्रदर्शन किया गया है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।

फिल्म प्रदर्शन : शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म 'हीरोज ऑफ द स्काइज" का प्रदर्शन शाम 5 बजे से।

महाआरती : करूणाधाम आश्रम नेहरू नगर में महाआरती का आयोजन शाम सात बजे ।

बिजली कटौती - शहर के साकेत नगर, हमीदिया रोड व भोपाल टॉकिज चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में मॉडल ग्राउंड, थाना भोपाल, शाहजहानाबाद, बैरासिया रोड, अमलतास फेस-एक, चूनाभट्टी, अमरकुंज, छत्रपति, साकेत नगर, अल्कापुरी, शक्ति नगर, आइएसबीटी, 6 नंबर शेड, कटारा पेट्रोल पंप, कल्पना नगर, सोनागिरी, सतनामी नगर, इंद्रपुरी, मंदाकिनी परिसर, ऑम्बेडकर कॉम्पलेक्स क्षेत्रों की भी बिजली बंद रहेगी।


 वहीं सी- बंगला, 6 नंबर स्टॉप, महिला पॉलीटेक्नीक, अंकुर नगर क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और सुभाष नगर, एचआईजी, एमआइजी र्क्वाटर, अभिरूचि नगर, पदमाभन नगर क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा कोलार क्षेत्र के दानिश हिल्स व्यू-चार, कान्हाकुंज, दशहरा मैदान, आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर इंक्लेव, फाइन कैंपस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिश कुंज डीके एक व दो क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : bhopal https://ift.tt/3BBzu6F