Top Story

Guna Bus Accident : गोवर्धन पूजा पर इंदौर से मथुरा जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, छिन गई तीन परिवारों की खुशियां

गुना मध्य प्रदेश के गुना () में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन जानें चली गईं। चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। मृतकों में एक 13 साल की लड़की और एक 19 और दूसरा 20 साल का लड़का शामिल हैं। एनएच-46 () पर हुआ हादसा इतना भयानक था कि टक्कर () के बाद मिनी बस में आग लग गई और मृतकों का शरीर पूरी तरह राख बन गया। मिनी बस में सवार सभी यात्री इंदौर के रहने वाले थे और मथुरा जा रहे थे। शुक्रवार सुबह यह हादसा गुना में चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास हुई। मिनी बस में 28 लोग सवार थे। सभी गोवर्धन पूजा के मौके पर मथुरा जा रहे थे। मिनी बस रात के 12.30 बजे इंदौर से चली थी। बरखेड़ा के पास एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। मिनी बस उसमें पीछे से टकरा गई। तब सुबह के 5 से 6 बजे के बीच का समय था। टक्कर के बाद बस में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। तीनों मृतक इसमें जलकर खाक हो गए। सभी इंदौर के द्वारिकापुरी के रहने वाले थे। मरने वालों में 20 वर्षीय माधव शर्मा, 19 वर्षीय रोहित और 13 साल की दुर्गा शर्मा शामिल हैं। तीनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे। इनमें माधव और रोहित चचेरे भाई थे। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में एक 12 साल का लड़का भी शामिल है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसने सड़क के काफी करीब कंटेनर को खड़ा किया था। उसने ना तो इंटिकेटर जलाया था ना लाइट।


from Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश न्यूज़, Madhya Pradesh Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Madhya Pradesh Ki Taza Khabar, मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, MP News | Navbharat Times https://ift.tt/2YoqBz8
via IFTTT