लहसुन को 5 दिन अंकुरित करके खाएं, जड़ से खत्म होने लगेंगी ये 5 गंभीर बीमारियां

Lahsun ke fayde: जिस तरह सामान्य लहसुन के सेवन से पाचन को दुरुस्त बनाने, सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर के गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, उसी तरह अंकुरित लहसुन के सेवन से कैंसर से लड़ने, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।

बहुत से लोग मानते हैं कि अंकुरित सब्जियां और फल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अंकुरित फल-सब्जियों में जहरीले रसायन होते हैं। बेशक कुछ फल-सब्जियों में ऐसा हो सकता है लेकिन लहसुन एक ऐसी चीज है, जिसे अंकुरित होने के बाद भी खाने से कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि फायदा ही होता है। जिस तरह सादा लहसुन सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, उसी तरह अंकुरित लहसुन भी शरीर को कई बड़े लाभ देता है।
अंकुरित लहसुन शरीर में
करके आपको दिल की बीमारियों, कैंसर, स्किन इन्फेक्शन जैसे गंभीर रोगों से बचाने में सहायक हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और बंद नाक जैसे छोटे-मोटे विकारों का भी इलाज किया जा सकता है। अंकुरित लहसुन को खासकर हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर पाया गया है।
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार
, अंकुरित लहसुन के सामान्य लहसुन के मुकाबले ज्यादा स्वास्थ्य लाभ हैं। जिस तरह सामान्य लहसुन के सेवन से पाचन को दुरुस्त बनाने, सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर के गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, उसी तरह अंकुरित लहसुन के सेवन से कैंसर से लड़ने, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।
फोटो साभार: TOI)
कैंसर से बचाने में सहायक

लहसुन के अंकुरित होने के दौरान इसमें फाइटोकेमिकल्स बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि इससे कैंसर की कोशिकाओं और शरीर में कैंसर पैदा करने वालेतत्वों को रोकने में मदद मिलती है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के मुख्य कारणों में से एक फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स को खत्म करने में बहुत उपयोगी होते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने में मददगार

जिस तरह फाइटोकेमिकल्स
के तत्वों को रोकते हैं, उसी तरह एंजाइम को भी बढ़ावा देते हैं। इससे हार्ट ब्लॉकेज से बचने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से आपको हृदय रोग और दिल के दौरे से पीड़ित से बचने में मदद मिलती है।
स्ट्रोक का जोखिम होता है कम

अंकुरित लहसुन एंजीन का एक बेहतर स्रोत है, जो रक्त के थक्कों के गठन को रोकता है। इसमें नाइट्राइट्स भी होते हैं, जो धमनियों को फैलाने (या चौड़ा) करने में मदद करता है। इस तरह आपको स्ट्रोक और रक्त का थक्का आदि से बचने में मदद मिलती है।
समय से पहले नहीं आने देगा बुढ़ापा

एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल को हटाकर समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं।
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार
, पांच दिनों तक अंकुरित
की फली में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अगर आप समय से पहले बुढ़ापे की तरफ बढ़ रहे हैं, तो आज ही से अंकुरित लहसुन खाना शुरू कर दें।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक

अगर आप लगातार सर्दी और खांसी या संक्रमण से पीड़ित रहते हैं, तो अंकुरित लहसुन खाएं। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट भरकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सर्दी-खांसी, जुकाम, खांसी और
जैसे फ्लू के लक्षणों को दूर करने के लिए अंकुरित लहसुन प्रभावी है।
अंकुरित करने के लिए 5 दिन ही क्यों

शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि पांच दिनों तक अंकुरित हुए लहसुन ने मानव शरीर पर अधिक प्रभाव डाला। शोधकर्ताओं ने पाया कि 5 दिनों के लिए अंकुरित लहसुन के अर्क में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए गए थे, जबकि कच्चे लहसुन में कम एंटीऑक्सीडेंट थे। शोधकर्ताओं का मानना है कि पांच दिनों तक अंकुरित करके खाने से शरीर को ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/pvEUm1i
via IFTTT