Top Story

पूड़ी-पराठा नहीं, सुबह का यह नाश्‍ता देता है शरीर को सबसे ज्‍यादा ताकत

हम भारतीय भले ही विदेशी खान पान और तरीकों को बेहतर मानते हो। लेकिन सेहत का खजाना तो आज भी भारतीय रसोई के अंदर ही मौजूद है। आपको अपना वजन बढ़ाना हो, किसी बीमारी से राहत पानी हो .या फिर वजन घटाने के लक्ष्य को समय रहते हासिल करना हो। इन सभी के लिए भारतीय रसोई में कुछ न कुछ जरूर पाया जाता है। ऐसा ही कुछ आज हम आपके सामने लेकर आए हैं, जो वजन घटाने में आपकी सहायता कर सकता है।हम बात कर रहे हैं चीले की। चीला आमतौर पर भारत के अलग राज्यों और शहरों में नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। हालांकि अलग - अलग क्षेत्रों में इसके अंदर शामिल की जाने वाली सामग्री भिन्न हो सकती है। लेकिन यह तब भी उतना ही फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह बनता है चीला और किस तरह वजन घटाने में आता है काम।

क्या आप अपना वजन घटाने के लिए बेहतर ब्रेकफास्ट का विकल्प खोज रहे हैं। अगर हां तो आप चीले को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनता है चीला और कैसे वजन घटाने में करता है मदद।


Protein-Rich Breakfast: पूड़ी-पराठा नहीं, सुबह का यह नाश्‍ता देता है शरीर को सबसे ज्‍यादा ताकत

हम भारतीय भले ही विदेशी खान पान और तरीकों को बेहतर मानते हो। लेकिन सेहत का खजाना तो आज भी भारतीय रसोई के अंदर ही मौजूद है। आपको अपना वजन बढ़ाना हो, किसी बीमारी से राहत पानी हो .या फिर वजन घटाने के लक्ष्य को समय रहते हासिल करना हो। इन सभी के लिए भारतीय रसोई में कुछ न कुछ जरूर पाया जाता है। ऐसा ही कुछ आज हम आपके सामने लेकर आए हैं, जो वजन घटाने में आपकी सहायता कर सकता है।

हम बात कर रहे हैं चीले की। चीला आमतौर पर भारत के अलग राज्यों और शहरों में नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। हालांकि अलग - अलग क्षेत्रों में इसके अंदर शामिल की जाने वाली सामग्री भिन्न हो सकती है। लेकिन यह तब भी उतना ही फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह बनता है चीला और किस तरह वजन घटाने में आता है काम।



​पचाना आसान
​पचाना आसान

आमतौर पर हैवी भोजन का पचाना भी मुश्किल होता है। वहीं चीला बहुत हल्का होता है और यह आसानी से पच जाता है। साथ ही चीले के अंदर आपको प्रोटीन और फाइबर भी मिल जाता है जो लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराता है।



​वेट लॉस फ्रेंडली
​वेट लॉस फ्रेंडली

अगर चीला बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री का चुनाव सही रखा जाए तो इसके जरिए

वजन घटाया जा सकता है।

यह न केवल एक लो कैलोरी फूड है। बल्कि इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को गति देता है और वजन घटाना आसान बनाता है।



​चीला खाने के फायदे
​चीला खाने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

चीला बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया गया है, इसके फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर चीला बनाने के लिए बेसन, सूजी, अंडे, सब्जियों आदि को उपयोग में लिया जाता है। इन सभी सामग्रियों के जरिए इसमें आपको

प्रोटीन

, फाइबर आदि पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो चीले को एक बेहतरीन नाश्ता बनाते हैं।



​पकाना आसन
​पकाना आसन

आपको बता दें कि चीला बनाने के लिए कुछ सामग्रियों को मिलाकर पकाना पड़ता है। जिसमें महज 10 मिनट का ही समय लगता है।



​चीला कैसे बनाएं
​चीला कैसे बनाएं

भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में चीला खाया जाता है। लेकिन अगर आपने पहली बार इसका नाम सुना है तो घबराइए मत हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह अपने परिवार के लिए चीला बना सकते हैं।

सबसे पहले अपने चीले के लिए वह सामग्री ले जिससे आप चीला पकाना चाहते हैं जैसे बेसन, सूजी, अंडा या मूंग दाल आदि।

इसके अलावा आप इसमें कुछ सब्जियां, जैसे प्याज, टमाटर, मिर्च काटकर शामिल करें।

अब इसमें सामग्री के आधार पर पानी डाले और अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद एक पैन में ऑयल लगाएं।

इसके बाद चीले का पेस्ट मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक यह दोनो तरफ से सुनहरे रंग का न हो जाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/DrFZ7jJ
via IFTTT