Top Story

ब्लॉगः दादागीरी दिखाने के चक्कर में बाइडन रूस और चीन दोनों से दुश्मनी मोल ले रहे हैं

पूर्व सोवियत गणराज्य यूक्रेन पर अपना प्रभुत्व जमाने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच पैदा सैन्य तनाव खुली लड़ाई में बदला तो इसके भयावह नतीजे न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया को झेलने पड़ सकते हैं। इसके मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की समर नीति पर सवाल नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में भी उठाए जाने लगे हैं। पूछा जा रहा है कि रूस की घेरेबंदी की इस नीति पर अड़े रहना अमेरिका के लिए दीर्घकालीन नजरिये से कितना अनुकूल होगा। रूस से सीधे टकराव की स्थिति में अमेरिका का ध्यान हिंद-प्रशांत के क्वाड (अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान) गठजोड़ को मजबूत करने से हट जाएगा, जिससे चीन को भारी राहत मिलेगी।

from https://ift.tt/gtGsyBH https://ift.tt/Mmru8k7R6