Top Story

30 साल की उम्र में खाना-पीना शुरू कर दें ये 5 चीजें, बुढ़ापे तक शरीर में नहीं घुसेगा कोलेस्ट्रॉल

उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर के अंग कमजोर होने लगते हैं। उदाहरण के लिए दिल की दीवारें मोटी होने लगती हैं, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और धमनियां या खून की नसें सख्त होने लगती हैं। इससे दिल से जुड़े कई गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ने लगता है। खासकर 30 साल की उम्र के बाद शरीर में इस तरह के बदलाव ज्यादा होते हैं।उम्र बढ़ने के साथ दिल से जुड़े विकारों का एक सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का बढ़ना। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना कई कारकों पर निर्भर करता है जिसमें जेनेटिक, स्मोकिंग, अत्यधिक शराब का सेवन, खराब खान-पान और अधिक वजन आदि शामिल हैं। याद रहे कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल के रोगों, स्ट्रोक और दिल का दौरान जैसे जानलेवा बीमारियों का खतरा हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय (Tips to lower Cholesterol) के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट्स तीस की उम्र के बाद इस तरह के जोखिम को बढ़ाने वाली चीजों को छोड़ने और उछ हेल्दी चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह देते हैं। शुक्र है, कुछ ऐसी हेल्दी फूड हैं, जिन्हें आप इस उम्र के बाद अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घुसने से रोक सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)

How to reduce cholesterol: डॉक्टर और एक्सपर्ट्स तीस की उम्र के बाद इस तरह के जोखिम को बढ़ाने वाली चीजों को छोड़ने और उछ हेल्दी चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह देते हैं। अगर बुढ़ापे में दिल के रोगों का खतरा कम करना चाहते हैं या हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने से जुड़ी इन आदतों का ध्यान रखना चाहिए।


Lower Cholesterol Diet: 30 साल की उम्र में खाना-पीना शुरू कर दें ये 5 चीजें, बुढ़ापे तक शरीर में नहीं घुसेगा कोलेस्ट्रॉल

उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर के अंग कमजोर होने लगते हैं। उदाहरण के लिए दिल की दीवारें मोटी होने लगती हैं, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और धमनियां या खून की नसें सख्त होने लगती हैं। इससे दिल से जुड़े कई गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ने लगता है। खासकर 30 साल की उम्र के बाद शरीर में इस तरह के बदलाव ज्यादा होते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ दिल से जुड़े विकारों का एक सबसे बड़ा कारण है

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)

का बढ़ना। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना कई कारकों पर निर्भर करता है जिसमें जेनेटिक, स्मोकिंग, अत्यधिक शराब का सेवन, खराब खान-पान और अधिक वजन आदि शामिल हैं। याद रहे कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल के रोगों, स्ट्रोक और दिल का दौरान जैसे जानलेवा बीमारियों का खतरा हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय

(Tips to lower Cholesterol) के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट्स तीस की उम्र के बाद इस तरह के जोखिम को बढ़ाने वाली चीजों को छोड़ने और उछ हेल्दी चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह देते हैं। शुक्र है, कुछ ऐसी हेल्दी फूड हैं, जिन्हें आप इस उम्र के बाद अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घुसने से रोक सकते हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)



घुलनशील फाइबर खाएं
घुलनशील फाइबर खाएं

इसके लिए आपको घुलनशील फाइबर का सेवन बढ़ाना चाहिए। यह ओट्स, सेब और नाशपाती जैसे फलों और कई प्रकार की फलियों में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक बेहतर पोषक तत्व है।

'स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन प्लेबुक' के लेखक एमी गुडसन

का मानना है कि यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह पानी में घुलकर जेल जैसी सामग्री बनाता है।



हेल्दी फैट लें
हेल्दी फैट लें

आपको इस उम्र के बाद खाने में हेल्दी फैट लेना चाहिए। खाने में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम करें, इससे खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। आपको तला हुआ भोजन से बचना चाहिए। इसके बजाय पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाली चीजें खाएं। इसके लिए आप जैतून का तेल, कैनोला तेल, दुबला मांस, नट, एवोकैडो और मछली जैसी चीजें खा सकते हैं।



फल और सब्जियां खाएं
फल और सब्जियां खाएं

अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो आपको फल-सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए. लगातार फल और सब्जियां खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले यौगिक बढ़ सकते हैं, जिन्हें प्लांट स्टैनोल या स्टेरोल कहा जाता है, जो घुलनशील फाइबर की तरह काम करते हैं।



मीठे पेय पदार्थों का सेवन बंद कर दें
मीठे पेय पदार्थों का सेवन बंद कर दें

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बहुत अधिक चीनी पीने से समय के साथ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि ज्यादा मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने वालों में ट्राइग्लिसराइड्स होने की संभावना 53% अधिक थी।



कम खाएं और कई बार खाएं
कम खाएं और कई बार खाएं

तीस की उम्र के बाद आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दिनभर कम और कई बार खाना चाहिए। शोध से पता चलता है कि जो लोग अपने शरीर के वजन का 5-10% कम करते हैं, वे अपने कुल और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए कई बार थोड़ा-थोड़ा खाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/BXci7Ku
via IFTTT