आयुर्वेद की सलाह, सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, आंतों के विषाक्त पदार्थ निकलेंगे बाहर, होंगे ये 5 फायदे

खाली पेट घी खाने के फायदे : घी न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह हेल्दी फैट है, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं। अधिकतर लोग घी का इस्तेमाल रोटी, चावल या दाल के साथ करते हैं लेकिन आयुर्वेद सुबह खाली पेट घी का सेवन करने की सलाह देता है।

घी स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए का भंडार है, जिसके सेवन से सेहत को कई अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साइंस ही नहीं, आयुर्वेद भी घी को सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। कुछ घरों में घी का इस्तेमाल लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि रिफाइंड तेल की जगह घी का इस्तेमाल सेहत के लिए बेहतर होता है। घी न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह हेल्दी फैट है, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं। अधिकतर लोग घी का इस्तेमाल रोटी, चावल या दाल के साथ करते हैं लेकिन आयुर्वेद
करने की सलाह देता है।
न्यूट्रिशनिस्ट अवंती देशपांडे के अनुसार
, घी को शरीर को ताकत देने और अच्छे स्वास्थ्य बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से घी का सेवन किया जाए, तो यह चमत्कार कर सकता है। आयुर्वेद में घी को छोटी आंतों के कामकाज में सुधार करने जठरांत्र संबंधी मार्ग के अम्लीय पीएच को कम करने के लिए जाना जाता है।
(फोटो साभार: TOI)
आंतों के कामकाज में करता है सुधार

खराब आहार, तनाव या नींद की कमी, गतिहीन जीवन शैली, एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग आंत के अस्वस्थ होने के प्रमुख कारण हैं। यदि आप इनमें से किसी भी समस्या का अनुभव करते हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपना पेट ठीक करें और घी का सेवन शुरू कर दें।
पाचन तंत्र को करता है साफ

नियमित रूप से सुबह खाली पेट घी खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत बनता है। इसके सेवन से कब्ज और बवासीर जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।
चेहरे पर आती है चमक

घी आपको साफ और चमकदार त्वचा देता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे की झुर्रियां और अन्य समस्याएं ठीक हो सकती हैं। अगर आप चेहरे की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको घी खाना शुरू कर देना चाहिए।
कब्ज से देता है राहत

रोजाना घी का सेवन अनियमित मल त्याग को ठीक करता है और कब्ज जैसी समस्या से बचाता है। अगर आप पुराने कब्ज से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट घी खाना चाहिए।
वजन घटाने में सहायक

घी लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करता है, इस प्रकार, यह वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आंत के अनुकूल एंजाइम होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों की शक्ति और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/7jngyWA
via IFTTT