नसों में गंदगी भरकर ब्लॉक कर देती हैं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है दिमाग की नस फटने का खतरा
दिल-दिमाग सहित शरीर के सभी अंगों के बेहतर कामकाज के लिए नसों का बेहतर तरीके से काम करना जरूरी है। कई बार खाने-पीने की गलत आदतों के कारण नसों में प्लेक (Plaque) जमा होता रहता है जिसे आम भाषा में गंदगी कहा जाता है। एक समय बाद इसकी मात्रा बढ़ने से नसें ब्लॉक हो सकती हैं। जाहिर है ऐसा होने से शरीर में रक्तप्रवाह यानी ब्लड फ्लो (Blood flow) धीमा हो सकता है या थम सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नसों के जाम (Clogged Arteries) होने से आपको अपने अंगों में दर्द या ब्लड फ्लो के बिगड़ने का अनुभव हो सकता है। नसों के ब्लॉक होने से आपको दिल का दौरा, हृदय रोग, धमनी रोग और दिमाग की नसें फटना यानी स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का जोखिम हो सकता है। खाने-पीने की कुछ चीजें शरीर को कोलेस्ट्रॉल नामक एक मोमी पदार्थ का बहुत अधिक उत्पादन करने का कारण बन सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा हो सकता है और उन्हें सख्त और बंद कर सकता है। ऐसा होना हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें हैं, जो नसों में गंदगी जमा करती हैं, जिनसे आपको किसी भी कीमत पर बचना चाहिए।(फोटो साभार: istock by getty images)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Ys54xK0
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Ys54xK0
via IFTTT