बिहार में मिला 10 गुना तेजी से फैलने वाला वेरिएंट BA.12, एक्सपर्ट्स इसे लेकर दे चुके 5 चेतावनी
भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते से रोजाना करीब तीन हजार नए मामले आ रहे हैं और इस तरह कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में ओमीक्रोन (Omicron) के एक नए वेरिएंट बीए.12 (BA.12) का पता चला है। बताया जा रहा है कि यह नया वेरिएंट अब तक सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाले वेरिएंट बीए.2 (BA.2) से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। बता दें कि इस वेरिएंट का सबसे पहले अमेरिका में पता चला था। दिल्ली में भी इसके दो से तीन मामले मिले थे। आईजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो डॉ नम्रता कुमारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ओमीक्रोन वेरिएंट के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू की गई थी। 13 नमूनों का परीक्षण किया गया था और उनमें से एक में बीए.12 था। नम्रता कुमारी ने बताया कि अथॉरिटी से ओमीक्रोन के सभी पॉजिटिव सैंपल वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। बेशक इसमें तेजी से फैलने की क्षमता है लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/iPTFJ1m
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/iPTFJ1m
via IFTTT