ब्लॉगः सत्ता हासिल करने के मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है बुलडोजर
इसे लोकप्रियता कहें या चलन, उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ गवर्नेंस का बुलडोजर मॉडल उत्तर प्रदेश की सीमाओं को पार कर चुका है। जिस तरह से इसे जनता के एक वर्ग का समर्थन मिल रहा है, उससे लगता नहीं कि इस पर स्थायी ब्रेक लग सकता है। बेशक, राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी के संदर्भ में राज व्यवस्था के इस औजार पर तत्कालिक ब्रेक लग गया है, लेकिन सुनवाई कर रहे जज ने जिस तरह बचाव पक्ष के वकीलों से सवाल-जवाब किया है, उससे साफ है कि अतिक्रमण की संस्कृति को लेकर न्यायालय भी चिंतित है।
from https://ift.tt/xnWmZ6p https://ift.tt/zRJwThN
from https://ift.tt/xnWmZ6p https://ift.tt/zRJwThN