Top Story

आंगन में लगे इस पेड़ के पत्तों की चाय पिएं डायबिटीज के मरीज, तुरंत कम होगा Blood Sugar

धरती पर विभिन्न तरह के पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने में नहीं बल्कि कई दवाओं में भी किया जाता है। कई पेड़-पौधों में विभिन्न तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिस वजह से उनका विभिन्न रोगों के इलाज में उपयोग किया जाता है। ऐसा ही एक औषधीय पौधा सहजन (Drumstick) है, जिसमें डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल रखने से लेकर कई तरह के गुण होते हैं।पिछली के वर्षों में सहजन एक फेमस सुपरफूड बन गया है। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में करते हैं। हालांकि कई तरह के व्यंजनों में भी इसका उपयोग किया जाता है। यह सिर्फ एक सभी नहीं है बल्कि औषधि भी है। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में सहजन का उपयोग त्वचा रोगों और संक्रमणों के इलाज में किया जाता था। इसकी वजह यह है कि इसके हरे पत्तों में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीडिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सहजन पेड़-पौधे आपको कहीं भी मिल सकते हैं। इसके पत्तों से बनने वाला पाउडर आपको किसी भी स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से उपब्ध हो सकता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले सूखे पाउडर पर विश्वास नहीं करते हैं, तो आपके लिए इसके छोटे-छोटे हरे पत्तों का इस्तेमाल करना ही बेहतर रहेगा।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/JCUH2OX
via IFTTT