दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का 119 साल में निधन, लंबा जीवन जीने के लिए करती थीं ये काम
लंबा जीवन कौन नहीं जीना चाहता। हम सभी चाहते हैं कि इस खूबसूरत दुनिया को देखें और इसका अनुभव करें। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों की उम्र घट गई है। हालांकि, दुनिया में ऐसे लोग भी हैं, जिनकी उम्र 100 वर्ष से ज्यादा है और वे खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं जापान की रहने वाली केन तनाका, जिनका हाल ही में 119 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि तनाका दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। 1903 को जन्मी तनाका ने गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने अपने जीवन में दो बार कैंसर को हराया है और 1918 स्पेनिश फ्लू और कोविड-19 जैसी दो महामारियों का भी सामना किया। जब से उनके निधन की खबरें आई हैं, लोग उनकी लंबी उम्र का राज जानना चाहते हैं। बता दें कि तनाका की कुछ अच्छी आदतों के चलते वे इतना लंबा जीवन जी पाईं। तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला की कुछ अच्छी आदतों के बारे में , जो उन्होंने अपनी दिनचर्या में अपनाई थीं।फोटो साभार: TOI
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/E8jksex
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/E8jksex
via IFTTT