खाने की खराब आदतों के कारण उम्रदराज दिखने लगे थे 38 वर्ष के प्रीतम, जंक फूड छोड़ घटाया 15 Kg वेट
आप कितनी बार खाते हैं यह उतना ही जरूरी है जितना आप खाते हैं। बैंगलोर के रहने वाले प्रीतम आडवाणी का ऐसा ही कुछ मानना है। उनका वजन बढ़कर 91 किलो हो गया था। 38 की उम्र में वह उम्रदराज दिखने लगे थे। इतना ज्यादा वजन होने के कारण उन्हें एक बार पैनिक अटैक भी आ चुका है। डॉक्टर ने कह दिया था कि खाने की आदतों में सुधार के साथ वजन घटाना पड़ेगा। जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनका शरीर अन्य मोटे लोगों से अलग है और अब जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकता, तब उन्होंने वजन घटाने का फैसला किया। डाइट में बदलाव करते हुए उन्होंने वर्कआउट को भी एक चैलेंज के रूप में लिया और मात्र 4 महीने में 15 किलो वजन घटाकर फिटर बन गए। तो आइए जानते हैं कैसा रहा प्रीतम आडवाणी का वजन कम करने का यह सफर। नाम- प्रीतम आडवाणीव्यवसाय- फ्रेंच मल्टीनेशनल इंवेस्टमेंट बैंक में प्रोडक्ट मैनेजर उम्र- 38 वर्षहाइट- 6 फीटशहर- बैंगलोर या पुणेसबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया वजन- 91 किलोकम किया वजन- 15 किलोवजन कम करने में लगने वाला समय- 4 महीने(Image Credit: NBT)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gFZb0yH
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gFZb0yH
via IFTTT