सालों से जिसे समझ रहे हैं हम सब्जी, असल में हैं वो फल
हम सभी जानते हैं कि अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करना कितना जरूरी है। ये न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं, बल्कि कई प्रकार की बीमारियों का बेहतरीन इलाज भी हैं। बीमार पड़ने पर भी डॉक्टर सबसे पहले फल और कुछ तरह की सब्जी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या वास्तव में आपको पता है कि जो सब्जी आप खा रहे हैं, वो एक फल है। चौंक गए ना। जैसे एवोकैडो सब्जी नहीं है, बल्कि यह एक क्रिमी बैरी यानी की एक फल है। ऐसी एक नहीं बल्कि कई तरह की सब्जियां हैं, जिन्हें जागरूकता की कमी के कारण या गलत जानकारी के चलते गलत तरह से डिफाइन किया गया है। दरअसल, भोजन की दुनिया में ऐसे बहुत से पौधे हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग सब्जी मानते हैं, लेकिन वह वास्तव में एक फल हैं। एक आम आदमी के लिए ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा फल है और कौन सी सब्जी। लेकिन मरियम वेबस्टर डिक्शनरी में लिखा है- कि कोई भी चीज जो पौधे पर उगती है , वह फल है। ऐसी बहुत ही सब्जियां है, जिसे हम बचपन से खाते आ रहे हैं, वास्तव में वह फल हैं। यहां कुछ फल दिए गए हैं, जिन्हें सब्जी के रूप में गलत माना जाता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/YcOpFmx
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/YcOpFmx
via IFTTT