Top Story

गर्मियों में ये 5 ड्रिंक्स, 5 सब्जी और 5 फल लें डायबिटीज के मरीज, पूरे सीजन नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। फिलहाल गर्मियों का सीजन जारी है और यह लंबा चलने वाला है। गर्मियों में दिन लंबे होते हैं और तापमान और आर्द्रता के बढ़ने से इसका ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) प्रभावित होता है। गर्मियों के मौसम में अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने, स्टार्च वाली चीजों से परहेज करने और हाई फाइबर वाली चीजों को खाने से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। इन दिनों खूब पानी पीने के अलावा नारियल पानी, खीरे का रस और पानी वाली सब्जियों का खूब सेवन करें।फिटनेस गुरु एंड होलिस्टिक एक्सपर्ट मिकी मेहता आपको कुछ पेय पदार्थ, फल और सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने बल्कि डिहाइड्रेशन, थकान, कमजोरी और बेचैनी जैसे लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/rU1t28T
via IFTTT