पेट की चर्बी और Cholesterol को एक साथ खत्म करेगी कूड़ा समझकर फेंक दी जाने वाली ये चीज
हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इस दिवस को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) द्वारा इस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है कि दुनियाभर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि उन्हें स्वस्थ और दुरुस्त रहने में मदद मिल सके। इस साल यानी 2022 में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'Our Planet, Our Health' है।दुनियाभर में कई गंभीर बीमारियां स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिनमें मोटापा (Obesity) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) भी शामिल हैं। दुनियाभर में बहुत से लोग इन दो समस्याओं से पीड़ित हैं। मोटापा एक ऐसी गंभीर समस्या है जिससे न सिर्फ किसी की सुंदरता कम होती है बल्कि इससे डायबिटीज, दिल के रोग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का खतरा हो सकता है। इसी तरह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल के रोग, स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।सिंगापुर में नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और जापान में वासेडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन में एक ऐसी खाने की चीज की खोज की है, जिसे लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं। यह चीज है सोया पल्प, जिसे ओकारा (Okara) भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं फूड के क्या लाभ हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Ygk9NCl
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Ygk9NCl
via IFTTT