Top Story

गर्मी में सोड़ा-कोल्ड ड्रिंक छोड़ो, इस एक चीज की 'जड़ का पानी' करेगा अंदर से Hydrate

गर्मियां आ गई हैं। इन दिनों में प्यास बुझाने और शरीर को ठंडक देने के लिए आमतौर पर हम सभी ठंडे और ताजे ड्रिंक का सेवन करते हैं। तरबजू से लेकर आम तक, कई ऐसे शेक्स और ड्रिंक्स हैं, जो हमें हाइड्रेट रखने के साथ चिलचिलाती गर्मी से राहत देते हैं। वैसे तो इन दिनों में ऐसे और भी कई स्वादिष्ट और ठंडे ड्रिंक्स होते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ.रेखा राधामणि ने गर्मी में हाइड्रेट रहने का एक और अच्छा कूलिंग उपाय बताया है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक जड़ के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसे अगर पानी में मिलाया जाए, तो न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि पाचन में भी सुधार होता है। इस जड़ का नाम है 'वेटिवर' या 'खस'। आयुर्वेद विशेषज्ञ ने वीडियो में वेटिवर ड्रिंक के बारे में बताया है। यह एक ऐसा हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, जो ठंडा होने के साथ टेस्टी और हेल्दी भी है। इसके अलावा उन्होंने गर्मी में खस की जड़ से बनी ड्रिंक पीने के फायदे भी बताए हैं। विशेषज्ञ कहती हैं कि 'गर्मी में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका है बॉडी को हाइड्रेट रखना। चूंकि वेटिवर की जड़े बेहद संगुधित और ठंडी होती हैं, इसलिए गर्मी के दिनों में इसे पीने से स्वास्थ्य ठीक बना रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती'।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/fpe8GXL
via IFTTT