चौथी लहर के बीच WHO की चेतावनी- इस वजह से तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, Omicron के बाद अगला वेरिएंट हो सकता है 'घातक'
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि 'हम अंधे हैं, जो यह नहीं देख पा रहे हैं कि कैसे कोरोना के टेस्ट कम होने की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने सभी देशों से कोविड-19 संक्रमणों पर नजर बनाए रखने का आग्रह भी किया है।डब्ल्यूएचओ चीफ ने कह कि कई देशों में कोरोना की जांच का काम बंद हो गया है और संगठन को वायरस के ट्रांसमिशन और सिक्वेंसिंग के बारे में बहुत कम जानकारी मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है इसे देशों को लेकर लापरवाही बंद कर देनी चाहिए। वायरस को बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/npae0dO
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/npae0dO
via IFTTT