दुनिया के सबसे महंगे 'मियाजाकी' आम के 5 जबरदस्त फायदे, कीमत जानकार आ जाएगा चक्कर!
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने गजब के स्वाद और स्वास्थ्य फायदों की वजह से आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे तमाम जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी हैं। कई शोध यह दावा कर चुके हैं कि आम खाने के अनगिनत फायदे हैं। इसके सेवन से कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और आंखों की समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। भारत बैंगनपल्ली, दशहरी, अल्फांसो, लंगड़ा और कई प्रकार के आम पाए जाते हैं, इन्हीं में एक है मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) है। आपको बता दें कि यह कोई ऐसा-वै नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा आम है। इसे एग ऑफ सनशाइन (Eggs of Sunshine) के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो मियाजाकी आम की खेती जापान के मियाजाकी शहर में की जाती है लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होती है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक कपल ने इस आम की खेती की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। चलिए जानते हैं कि यह आम इतना खास क्यों है और इसे खाने से क्या फायदे होते हैं।(फोटो साभार: TOI)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/XPLhTbK
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/XPLhTbK
via IFTTT