बच्चों के पीछे हाथ धोकर पड़ा कोरोना का XE variant, ये 5 लक्षण दिखते तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) पहले ही दस्तक दे चुकी है। अब कोरोना की चिंगारी भारत भी पहुंच गई है। देश में पिछले एक हफ्ते से नए मामलों की संख्या बढ़ना फिर से शुरू हो गया है। इस बार कोरोना ज्यादातर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।कोरोना की तीसरी लहर के बाद स्कूलों के फिर से खुलने के बाद कई बच्चों और अध्यापकों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले हैं। इससे परिजनों में चिंता पैदा हो गई है। एक डराने वाली रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में 107 नए कोविड-19 मामलों में से 30% से अधिक बच्चों में दर्ज किए गए हैं। सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली और आसपास के शहरों में बच्चों में कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस बार कोरोना का एक्सई वेरिएंट (XE variant) ज्यादा परेशान कर रहा है क्योंकि इसमें पिछले सभी वेरिएंट से यदा तेजी से फैलने की क्षमता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इसके लक्षण हल्के हैं और उन पर ध्यान रखना जरूरी है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/YSgdXl4
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/YSgdXl4
via IFTTT