Top Story

भारत में मिला 10 गुना तेजी से फैलने वाले XE variant का पहला मामला, इन 10 लक्षणों पर रखें नजर

भारत में कोरोना वायरस महामारी Coronavirus pandemic) का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। कोरोना के सैंपल को लेकर हाल ही में हुई जीनोम सिक्वेसिंग में कोरोना के एक्सई वेरिएंट (COVID XE variant) के एक मामले की पुष्टि हुई है। इस मामले के मिलने से चिंता पैदा हो गई है। कोरोना के यह वेरिएंट कई देशों में नए मामले बढ़ने की वजह बना हुआ है और यह अब तक का सबसे तेजी से प्रसारित होने वाला वेरिएंट है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) पहले ही दस्तक दे चुकी है। साउथ अफ्रीका में जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए समय से पहले पांचवी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। अगर बात करें भारत की तो, यहां पिछले हफ्ते से नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं और रोजाना तीन हजार के आसपास नए मामले मिल रहे हैं।भारत में इस वेरिएंट का मिलना खतरे की घंटी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें कोरोना के बाकी वेरिएंट की तुलना में तेजी से प्रसारित होने की क्षमता है। बेशक दुनियाभर में इसके मामले कम हैं लेकिन जिस तरह से नए मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह खतरा पैदा कर सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Wg5bmkC
via IFTTT