वैज्ञानिकों का दावा-एक्सरसाइज के साथ खाएं ये 2 सस्ती चीजें, कैंसर का खतरा 70% होगा कम
कैंसर एक घातक बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज नहीं होने से मौत का जोखिम होता है। वास्तव में किसी को कैंसर अचानक नहीं होता है। यह धीरे-धीरे शरीर को जकड़ता है और उसे कमजोर कर देता है। कैंसर के कई कारण हैं जिनमें खराब खान-पान और सजीवनशैली से जुड़ी कुछ खराब आदतें शामिल हैं। कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल जरूरी है।एक अध्ययन में दावा किया गया है कि विटामिन डी और ओमेगा-3 की हाई डोज लेने उसके साथ घर पर ही आसान एक्सरसाइज करने से 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के स्वस्थ वयस्कों में कैंसर के जोखिम को 61 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिल सकती है।यह अध्ययन फ्रंटियर्स इन एजिंग में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर की रोकथाम में यह तीन उपाय कारगर साबित हुए हैं और यह इस तरह का पहला अध्ययन है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ZKIk6Go
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ZKIk6Go
via IFTTT