Top Story

2 हफ्ते बाद हॉस्‍पिटल से घर लौंटी Mumtaz, इस बीमारी के चलते होना पड़ा था एडमिट

गुजरे जमाने की अदाकारा मुमताज लगभग 2 सप्ताह के बाद हॉस्पिटल से घर आई हैं। इसकी वजह IBS (इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम) बताई जा रही है। बता दें कि इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम बड़ा आंत का एक विकार है। इसे स्पास्टिक कोलन, इरिटेबल कोलन, म्यूकस कोलाइटिस और स्पास्टिक कोलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। इस रोग की गंभीरता पर डॉक्टर्स का कहना है कि IBS वाले बहुत कम लोगों में गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। फिर भी यह विकार व्यक्ति के दैनिक जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। हालांकि, विकार की गंभीरता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग हो सकती है । कुछ लोगों को हल्के, तो कुछ को इतनी गंभीर आंत समस्या होती है कि यह उनके काम करने, सोने की क्षमता को भी प्रभावित करती है। हावर्ड मेडिकल स्कूल की रिपोर्ट के अनुसार इसके लक्षण समय के साथ बदलते रहते हैं। तो आइए जानते हैं IBS के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/l2Y4CSO
via IFTTT