डिनर या फिर लंच के बाद होती है मीठा खाने की क्रेविंग, तुरंत बदल दें अपनी आदत, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई वजह
डिनर या फिर लंच के बाद कई लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है। कुछ लोग तो अपने खाने की थाली में कोई भी एक मीठी चीज जरूर रखते हैं, ताकि आखिर में इसे खाने का आनंद लिया जा सके। लोगों को ऐसा लगता है कि, खाने के बाद इसका सेवन करना एक हेल्दी आदत है। उनके अनुसार, इससे पाचन दुरुस्त होता है, जबकि ऐसा नहीं है। आयुर्वेद में इस आदत को गलत बताया गया है। उनके अनुसार, कोई भी मीठी चीज भोजन से पहले खाई जानी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, सही समय पर मीठा खाने की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। उनके अनुसार, भोजन के दौरान मीठा खाने से शरीर में 'ओजस' यानी शरीर की ताकत और 'अमा' यानी विषाक्तता बढ़ती है। आयुर्वेद में यह तरीका काफी समय से चला आ रहा है। जिसको फॉलो करने से शरीर को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। हालांकि, कई लोग मीठा खाने के इन नियमों से अनजान हैं। ऐसे में उनके द्वारा की जाने वाली ये गलती सेहत पर गहरा असर डालती है।अगर आप भी भोजन के बाद मीठा खाते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालें। वहीं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसा करने के पीछे कई कारण बताए हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/BnX1Sz3
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/BnX1Sz3
via IFTTT