Top Story

बवासीर से भी भयंकर है यह बीमारी, मल में खून जैसे 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

दूनियाभर में हर साल 19 मई को IBD Day माना जाता है। IBD को सूजन आंत्र रोग या Inflammatory bowel disease भी कहा जाता है। एक स्टडी के अनुसार सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) से देश में लगभग 1.5 मिलियन लोग प्रभावित हैं। इन आंकड़ों के साथ भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा IBD प्रभावित देश बन गया है। ऐसे में लंबे समय से चल रही पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरअंदाज करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। IBD मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं- क्रोहन डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस। क्रोहन डिजीज के मामले पुरूषों में अधिक होता है। वहीं, अल्सरेटिव कोलाइटिस के मामले में महिलाओं और पुरूषों का अनुपात समान है। आमतौर पर यह बीमारी 35 के उम्र से पहले शुरू होती है। इसके अलावा ठंडे जगह पर रहने वाले लोगों और गोरे लोगों में यह बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/M4RqQ7i
via IFTTT