5 हेल्थ प्रॉब्लम जिनका तुरंत इलाज कराएं लड़कियां, वरना डॉक्टर भी कर देगा हाथ खड़े
कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक खतरा होता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं बहुत से छोटी-मोटी बीमारियों का नजरअंदाज कर देती हैं। आगे चलकर यह छोटे रोग गंभीर रूप ले लेते हैं और कई बार इलाज से भी कोई फायदा नहीं होता है। वास्तव में शरीर पहले ही कुछ बीमारियों की चेतावनी दे देता है, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई गंभीर और जानलेवा रोगों को उनकी शुरुआत में समझकर समय पर इलाज कराने से बेहतर इलाज और जान के जोखिम को कम किया जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि बहुत से महिलाएं हमेशा सूजन, पेट में दर्द, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना बदन दर्द, थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को अनदेखा कर देती हैं। वास्तव में यह ऐसे संकेत हैं, जिनका समय पर इलाज किया जाना जरूरी है। यह ऐसे लक्षण हैं, जो कुछ सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं और जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 28 मई को इंटरनेशनल विमेंस हेल्थ डे (International Women's Health Day) मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर स्थित गौतम इंस्टिट्यूट ऑफ बिहेवियरल साइंसेज के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. शिव गौतम आपको कुछ ऐसी लक्षणों को जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/emjUBIG
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/emjUBIG
via IFTTT