Top Story

खाना खाने के बाद नहाना, गलत या सही.. आयुर्वेद डॉ. ने बताया हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

आयुर्वेद में मनुष्य के स्वस्थ जीवन और प्रसन्न चित के लिए कई नियम धर्म दिए गए हैं। जिन्हें फॉलो करके व्यक्ति निरोग और ऊर्जा युक्त होकर अपना जीवन जी सकता है। इसे पढ़े लिखे लोगों से ज्यादा बेहतर तरीके से घर के बड़े बुजुर्ग समझते हैं। कई बार आपने उन्हें कुछ नियमों को दोहराते सुना होगा जैसे कि - देर रात तक जगना नहीं चाहिए, खाली पेट नहीं सोना चाहिए, सुबह नहा कर ही खाना चाहिए। अगर आप इन्हें अब तक हल्के में लेते आ रहे थे तो बहुत बड़ी गलती कर रहे थें। खुद आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अपर्णा पद्मनाभनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में खाने के बाद नहाने की आदत को गलत बताया है। उन्होंने लिखा कि खाने के बाद नहाना अस्वस्थ्य क्रियाओें में से एक है। आयुर्वेद भी इसे गठिया से लेकर त्वचा रोग के लिए मुख्य ट्रिगर मानता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/T3jHguQ
via IFTTT