Top Story

जानते हुए भी चाय में घोलते हैं सफेद जहर? करें अब इस चीज का रेगुलर इस्‍तेमाल, उम्र में जुड़ जाएंगे और कई साल

चीनी को हेल्थ की दृष्टि से हमारे शरीर का दुश्मन माना जा सकता है। वजन का बढ़ना, डायबिटीज होना और ना जाने कौन-कौन सी बीमारियां चीनी की वजह से हमारे शरीर में आ सकती हैं। चीनी के दुष्परिणामों को जानते हुए भी हम हर दिन चीनी का इस्तेमाल करते हैं। त्योहारों में और स्ट्रेस के समय चीनी का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ जाता है। नशे की लत की तरह चीनी हम सब पर हावी होने लगा है। इन्हीं सब दुष्परिणामों के चलते बहुत से लोग प्राकृतिक स्वीटनर स्टीविया का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या चीनी की जगह स्टीविया का इस्तेमाल पूर्ण रूप से सुरक्षित है? चलिए जानते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार चीनी का इस्तेमाल हर दिन की कैलोरी काउंट के हिसाब से सिर्फ 5% से भी कम होना चाहिए। लेकिन चीनी में कैलोरी ज्यादा होने की वजह से स्टीविया का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। और अगर बात करें इस प्राकृतिक स्वीटनर की तो यह मीठा होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है। स्टीविया में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने की और अच्छे केलोस्ट्रोल एचडीएल को बढ़ाने की क्षमता भी होती है। साथ ही साथ यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/bqfLVEp
via IFTTT