कोरोना की चौथी लहर के बीच जानलेवा Monkeypox virus का कहर, समझें इसके 8 गंभीर लक्षण
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं कि मंकीपॉक्स (Monkeypox) या मंकी वायरस (Monkeypox virus) ने एक बार बवाल मचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कई हिस्सों में तबाही मचा रहे इस खतरनाक वायरस ने अमेरिका में भी खर बरपाना शुरू कर दिया है। अमेरिके के मैसाचुसेट्स शहर में के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। इस साल अमेरिका में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। इससे पहले यूके में 6 मई को मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया था और तब से वहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। पुर्तगाल और स्पेन में भी मंकीपॉक्स के अन्य मामलों का पता चला है। अब तक मंकीपॉक्स अफ्रीका के बाहर केवल चार देशों में पाया गया था। मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में संक्रमण अधिक आम हैं, जहां वे संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आते हैं। चलिए जानते हैं कि मंकीपॉक्स क्या है, इसके लक्षण क्या हैं, यह कैसे फैलता है और कितना गंभीर हैं?
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/iKIEUog
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/iKIEUog
via IFTTT