Top Story

इस संक्रमण से हर 5 में से 2 लोगों की हो रही है मौत, जानिए क्या है Nose-bleed fever के लक्षण

दुनिया में एक तरफ जहां कोरोना की महामारी खत्म होते नहीं दिख रही है। वहीं, दूसरी ओर कई नए सक्रमंण सर उठा रहे हैं। इसी क्रम में इराक से एक बुखार का प्रकोप सामने आया है जिसमें बुखार के साथ नाक से खून बहने लगता है। कुछ मामलों में यह लक्षण इतने गंभीर हैं कि लोगों की मौत हो जाती है। क्रीमियन-कांगो हेमोरेजिक बुखार नाम के इस बीमारी से ग्रसित हर 5 लोगों में से 2 लोगों की मौत के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि समय पर इलाज मिलने से जान बच भी सकती है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, क्रीमियन-कांगो हेमोरेजिक बुखार (सीसीएचएफ) बीमारी से इस साल 111 मामलों में से 19 मौते हुई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरस के रोकथाम के लिए अभी तक कोई टीका नहीं है, इसलिए इसकी शुरुआत तेजी से हो सकती है। द वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (WOAH) के अनुसार इस बीमारी को 'जूनोटिक रोग' के रूप में परिभाषित किया है। एक ऐसी बीमारी जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। इस संक्रमण से मनुष्यों में मृत्यु दर बहुत ज्यादा है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/UGg09TK
via IFTTT