Top Story

शरीर में बीमारियों को पनपने से पहले ही उखाड़ फेंकते हैं ये 5 तरह के बीज, रोज खाने से मिलते हैं ये फायदें

फलों और सब्जियों के छोटे-छोटे बीजों में इनके जितना ही पोषक तत्व मौजूद रहता है। ऐसे में आप इन्हें अपने आहार में शामिल करके इसकी क्वालिटी को बढ़ा सकते हैं। यहां तक की कई सेलेब्स भी बीजों का सेवन करते हैं और अपने फैंस को भी इसकी सलाह देते हैं। बीज स्वस्थ वसा, शाकाहारी प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स के स्रोत होते हैं। इसके अलावा, वे कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से, कुछ बीजों में लिग्नान मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस आप सलाद, दही, दलिया और स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। यह आपके आहार में स्वस्थ पोषक तत्वों को जोड़ने का एक आसान तरीका हो सकता है।ऐसे में हम आपको कुछ पौष्टिक बीजों के बारे में बता रहें जिनकी मदद से आप स्वास्थ्य की कई परेशानियों से बच सकते हैं। ये बीज हड्डियों के निर्माण में सहायक मैग्नीशियम से लेकर वजन कम करने के लिए आवश्यक फाइबर और 100 विभिन्न प्रकार के एंजाइम मौजूद होते हैं, जो शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने का काम करते हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/eGNMsgv
via IFTTT